अपना पासवर्ड बदलना
सेटिंग्स में अपना पासवर्ड बदलें, या अगर आप इसे भूल गए हैं तो ईमेल के ज़रिए इसे रीसेट करें।
अपने अकाउंट की सुरक्षा से जुड़ी हर चीज़ आपको सेटिंग्स › अकाउंट और सुरक्षा में मिलेगी।
अपना पासवर्ड बदलना
- सेटिंग्स › पासवर्ड बदलें पर जाएँ।
- अपना मौजूदा पासवर्ड डालें, और उसके नीचे अपना नया पासवर्ड। यह कम से कम 8 अक्षरों का होना चाहिए; कुछ शब्दों का एक वाक्य किसी एक पेचीदा शब्द से ज़्यादा मज़बूत होता है। एक स्ट्रेंथ मीटर साथ-साथ जाँचता रहता है।
- क्या आपने टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन चालू किया हुआ है? तो अपने ऐप से एक कोड भी डालें, या एक रिकवरी कोड।
- नया पासवर्ड सेव करें पर टैप करें। आपके बाकी सेशन तुरंत लॉग आउट हो जाएँगे।
पासवर्ड भूल गए?
लॉगिन स्क्रीन पर पासवर्ड भूल गए लिंक का इस्तेमाल करें; आपको ईमेल पर एक रिकवरी लिंक मिलेगा।
अतिरिक्त सुरक्षा
- टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन चालू करें — अपने पासवर्ड के साथ-साथ अपने फ़ोन से एक कोड।
- आप कहाँ-कहाँ लॉग इन हैं? में आप अपने डिवाइस देख सकते हैं और उन्हें दूर से लॉग आउट कर सकते हैं।
